कांडी: कांडी पुलिस ने मंगलवार को सात पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही आठ मवेशियों को भी जब्त कर थाना लाया गया! पशु तस्कर पलामू जिला के सोनवर्षा गाँव निवासी नईम अंसारी व हकीम अंसारी, बतो खुर्द के समसुद्दीन अंसारी, रोहतास के चरैसा अमझोर के मनोज पासवान तथा कांडी थाना के पतीला गांव निवासी रशीद अंसारी,कलाम अंसारी व खुर्शीद अंसारी का नाम शामिल है! उक्त सभी को अवैध ढंग से पशु तस्करी करने के आरोप में 19 अगस्त को सुंडीपुर -मझिआंव मुख्य सड़क स्थित भंडरिया मोड़ भीम बराज से गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार किया! एएसआई जगनारायण शर्मा ने बताया कि उक्त सभी पशु तस्कर एक उजला रंग के बोलेरो पीक अप वैन गाड़ी नंबरJH03H8131पर आठ अवैध तरीके से ठूंस कर ले जा रहे थे! गाड़ी को रोके जाने पर चालक ने तेजी से गाड़ी को लगाया जिसे पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़ा गया!
पशु तस्करों ने बताया कि वे सभी पशुओं को पतीला गांव से लेकर बिहार को औरंगाबाद को नवी नगर कुर्बानी के लिए बेचने ले जा रहे थे!
इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश अधिनियम के धारा 5 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11A व B के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी नहीं चलने दी जाएगी!

No comments:
Post a Comment