मझिआंव:बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में शुक्रवार को शाम में ट्रैक्टर पलटने से रामप्रीत यादव के पुत्र सह ट्रैक्टर चालक मनोज यादव 35वर्ष की दबकर मौत हो गई.उक्त ट्रैक्टर दिलीप गुप्ता की बतायी जाती है.ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज ट्रैक्टर से खेत जोतकर शाम में ट्रैक्टर मालिक के द्वार पर लगा दिया. इसके बाद कहीं से शराब पीने के बाद उसका मन किया कि वह ट्रैक्टर से ही गंतिरिया के सिवाना पर स्थित अपने घर जाएगा. और घर जाने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया. शव रात्रि में घटनास्थल पर ही पड़ा रहा.और शनिवार को पुलिस की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया. बरडीहा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि चालक ने नशे की हालत में ट्रैक्टर को पलटा. शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है.

No comments:
Post a Comment