जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट में एक कि हत्या।



भवनाथपुर थाने के अरसली दक्षिणी गांव के सिकियालेवा टोला में रविवार की देर रात्रि आपसी  जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट में एक कि हत्या एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी  जमीनी विवाद में एक पक्ष वाले दूसरे पक्ष के लोगों को खाने पर बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुरजलाल भुईया की मौके पर मौत हो गयी जबकि मोतीलाल भुईया व जंगाली भुईया गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में केस चल रहा था,कल सोमवार को  गढवा न्यालय में तारीख था एवं केस में सुलह के लिए आपसी चर्चा भी चल रही थी। बीती रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को घर पर दावत दी जैसे ही दूसरे पक्ष के लोग आए थोड़ी देर में विवाद शुरू हो गया घर वालों ने बलुआ एवं गड़ासा से दुसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमाटम के लिए गढवा भेज दी है।

No comments:

Post a Comment