निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा हुरदाग एवं सोनदाग में।



रंका: सिविल सर्जन के आदेशानुसार प्रखंड के हुरदाग एवं सोनदाग मे आदिवासी जन उत्थान अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें क्रमशः 110 व 95 मरीजों को निःशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया। सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत आदिवासी एवं दलित बाहुल्य गाँव में इलाज कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि बरसात का मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि बरसाती मौसम में साफ सफाई, सही खान पान नहीं होने के कारण कई घातक बीमारी हो सकता है। बरसात के मौसम में वज्रपात जैसी अक्सर घटना होते रहती है इससे बचने की जरूरत है। मेडिकल टीम में डॉ प्रवीण कुमार, डॉ मो. इश्तेयाक, ए एन एम गीता कुमारी, स्मृति रानी, एम पी डब्ल्यू प्रणय रंजन दुबे, प्रिंस कुमार सहित राजेश्वर सिंह, गोपाल सिंह, सत्यनारायण यादव, कुलदीप यादव, सीताराम तुरिया, संजय कुमार यादव, शिवकुमारी देवी, बसन्ती देवी, सुशीला देवी, यशवंती देवी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment