रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रज्ञा केंद्र व कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर सभी उपकरण ले गए

रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत सचिवालय में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रज्ञा केंद्र व कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर सभी उपकरण ले गए  इस बाबत मुखिया पति नवरंगी भूईयां एवं उप मुखिया रावत यादव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम 5:00 बजे तक पंचायत सचिवालय का काम निपटाकर घर चले गए थे गुरुवार को सुबह 11:30 बजे पंचायत  सचिवालय पहुंचे  तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया बाद में अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर कक्ष रोजगार सेवक कार्यालय कक्ष एवं प्रज्ञा केंद्र कक्ष का ताला टूटा पाया  प्रज्ञा केंद्र एवं कंप्यूटर कक्ष  का सारा उपकरण गायब पाया इस घटना में दो लाख से अधिक का कम्पयूटर उपकरण एवं अन्य सामान चोरी हो गया बताया जाता है इस बाबत रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

No comments:

Post a Comment