लोहे के रड से मारकर युवक को किया जख्मी


रेहला थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक की लोहे के रड से मारकर जख्मी कर दिया गया.घयला युवक का प्राथमिक इलाज विश्रामपुर समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में किया गया.इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये वेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.इस संबंध में पीड़ित युवक ने रेहला थाना में प्रथमिकी दर्ज करायी है.मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुर निवासी प्रदीप चंद्रवंशी के बेटे राजेश्वर चंद्रवंशी का रास्ता गांव के ही विजय सिंह ने रोक दिया था.जब इसका कारण जानने राजेश्वर विजय सिंह के घर गया.वह विजय सिंह से इस मुद्दे पर बात कर रहा था.इसी बीच विजय सिंह व उनका बेटा राजा सिंह व प्रिंस सिंह लोहे के रड से उसे मार कर घयला कर दिये. घयला अवस्था मे ग्रामीण उसे रेहला थाना लेकर गये.जहां पुलिस ने उसे इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया.इधर राजेश्वर चंद्रवंशी ने विजय सिंह,प्रिंस सिंह व राज सिंह पर जान से मारने के नियत से हमला करने का मामला थाने में दर्ज कराया है.पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गयी है.

No comments:

Post a Comment