शहीद जवान अजित को शत शत नमन: डॉ कुलदेव
रमकंडा: बूढा पहाड़ में उग्रवादी द्वारा बारूदी सुरंग में शहीद अजित ओड़ेया के स्मृति में प्रखंड के चेटे पंचायत के शहीद ग्राम सूली में महर्षि वेद व्यास परिषद, गढ़वा ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमे 256 रोगियों का निःशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में अधिकतर सर्दी- खाँसी, कमर दर्द, सायटिका, गठिया, दाँत एवं कान दर्द, चर्म रोग, पेट दर्द, स्त्री रोग आदि से पीड़ित थे। कार्यक्रम शहीद अजित ओड़ेया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ की गई। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने कहा कि ऐसे जांबाज सिपाही पर हमें गर्व है जिसने देश की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है और किसी भी हर हालत में हम असामाजिक तत्वों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए ग्रामीण जनता की भी सहयोग जरूरी है। महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने शहीद जवान अजित को शत शत नमन करते हुए कहा कि एक वीर पुरुष को खोया है, हिम्मत नहीं। अजित ओड़ेया अपनी वीरता से गाँव और देश का नाम रौशन किया है। वहीं हरहे मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि किसी शहीद जवान के स्मृति में सामाजिक कार्य करना काफी सराहनीय है। वैसे तो शहर के आसपास शिविर लगता ही रहता है जो अतिसुदुर्वर्ती क्षेत्र में आकर जन सेवा करे वह सच मायने में भगवान है। जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि परिषद की ओर से प्रत्येक रविवार को किसी न किसी गाँव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर जन सेवा करने का प्रयास है। मौके पर मुखिया सोमरिया देवी, कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला सचिव सुदामा चौधरी, विजय यादव, फैयाज अंसारी, सुरेश कोरवा, विनोद कुमार रजक, जोसेफ ओड़ेया, शिवपूजन कोरवा, सोनी साव आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment