मजुराहा में अवैध देशी शराब संचालन के विरुद्ध छापेमारी की



कांडी: कांडी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने रविवार की सुबह घटाहुआं गांव के मजुराहा में अवैध देशी शराब संचालन के विरुद्ध छापेमारी की। अहले सुबह पहुंचे कांडी पुलिस लगातार झाड़ झुरमुट में सर्च अभियान चला। किन्तु मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने वाले बर्तन को जप्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने दो ड्राम,दो बड़ा तसला, दो छोटा तसला सहित दर्जनों भैट (प्लास्टिक का डब्बा) बरामद किया। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घटहुअा कला के बुद्धिनारायण साह का बेटा दिलीप साह द्वारा अवैध शराब का निर्माण बेचा जाता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।विगत दिनों गोसांग व सुंडिपुर में अवैध शराब पर छापेमारी की खबर अखबारों में छपी थी। इसे पढ़कर अवैध शराब भट्टी संचालक सतर्क हो गए हैं।यही कारण है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग बासन बरतन छोड़कर फरार हो गए। किन्तु जबतक प्रखंड को पूर्णतः अवैध शराब  निर्माण से मुक्त नहीं कर देता तबतक अभियान जारी रहेगा।
मौके पर एएस आई विनय सिंह,मेहता जी, चौकीदार योगेन्द्र पासवान, विनोद पासवान सहित दर्जनों पुलिस मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment