सावन महीने की पहली सोमवारी

सावन महीने की पहली सोमवारी
पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों पर पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक को लेकर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा इस मौके पर रंका भलुआनी गाँव में अहले सुबह से ही बच्चे बूढ़े नौज वान एवं महिलाओं के द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई एवं विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव की जय कारा के बीच जलाभिषेक बिलवार्चन एवं पूजा अर्चना को लेकर भारी भीड़ लगी रही यहां सबों ने भगवान शंकर को प्रसन्न कर अपने व अपने परिवार के सुखद भविष्य के लिए मन्नत मांगी रंका शहर के रघुनाथ अखाड़ा ठाकुरबाड़ी मंदिर अस्पताल चौक थाना परिसर प्रखंड मुख्यालय परिसर गिदियाही नदी , भलुआनी शिव स्थान  पर अवस्थित शिव मंदिर कंचनपुर पूर्वी एवं पश्चिमी टोला के अलावा  सोनपुरवा गौर गड़ा पूरे गड़ा जोगीपुरा  समेत कई अन्य गांवों में अवस्थित शिव मंदिरों में भोलेनाथ को प्रसन्न करने को लेकर भक्तों का तांता दिन भर लगा रहा इस संबंध में भलुआनी गाँव निवासी दया शंकर  ठाकुर ने बताया कि 2011 में मुझे स्वपन आया था कि में जमीन के निचे दबा हु मुझे बहार निकला जाय तो मै लोगों को बतला कर खुदाई कराया तो जो स्वपन में देखा था उसी आकृति के भगवान मुझे मिले मैं यहाँ पर चबूतरा का निर्माण कराया  एवं प्राण प्रतिष्ठा भी  करवाया उसी समय से हमारा सोनदाग पंचायत से काफी लोग इस सावन के सुरूवात में जला भिषेक करते हैं और भगवान भोले नाथ का पूजा अर्चना करते हैं और भंडारा का भी आयोजन किया जाता है एवं शिव चर्चा का भी आयोजन किया जाता है

No comments:

Post a Comment