मेराल : सिंगल विंडो सेंटर के द्वारा मेराल प्रखंड के बाना पंचायत भवन में प्रधानमंत्री फसल बीमा कैंप का आयोजन मुखिया विजय सिंह जी के अध्यक्षता में किया गया । सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को निशुल्क कृषि बीमा किया जाना है । सिंगल विंडो सेंटर मेराल के समन्वयक राकेश पाठक ने बताया कि 28 तारीख के पूर्व जो भी फसल बीमा कृषकों के द्वारा कराया गया है उनके बीमा की राशि सरकार द्वारा कृषकों के खाते में वापस कर दी जाएगी। कैंप में कुल 56 कृषक को का बीमा किया गया। कार्य क्रम में सिंगल विंडो सेंटर के समन्वयक राकेश पाठक, सुनील कुमार ,पैक्स अध्यक्ष- पारस विश्वकर्मा, संतोष कुमार, विद्यार्थी कुमार ,मनदीप दास, संजीव कुमार ,चंद्रमणि पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इनके अलावे सैकड़ों की संख्या में कृषक उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा कैंप
प्रकाशित तिथि -
July 30, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment