कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में बैठक में इस बात की जानकारी मांगी गई है कि बीस सूत्री की पिछली बैठक किस कारण से नहीं हुई व अभी तक जितने भी बीस सूत्री की बैठक हुई है, उसमें समय समय पर अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था जो पदाधिकारी स्पष्टीकरण का जबाब नहीं देते हैं उनपर क्या करवाई की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हाल ही में लिए गए 17 नामांकन के संबंध में जानकारी मांगा गया कि नामांकन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं। बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा कस्तूरबा विद्यालय की कैंपस में पुरुष स्टाफ रहने की जानकारी दी गई, जिसका जांच करवाने का निर्णय लिया गया।शिक्षा विभाग से इस बात की जानकारी मांगा गया कि किस परिस्थिति में सीनियर शिक्षक के रहते जूनियर शिक्षकों से ज्ञानसेतु का प्रशिक्षण दिलवाया गया व अभी तक कितने शिक्षक ज्ञानसेतु का प्रशिक्षण प्राप्त किये। पिछले दिनों डीसी गढ़वा द्वारा कांडी अस्पताल का किये गये निरिक्षण के समय अनुपस्थित रहने वाले डाँक्टरों व कर्मचारियों पर क्या कार्यवाई की गई , इस बात की जानकारी मांगी गई। बिजली विभाग से इस बात की जानकारी मांगी गई कि ग्राम स्वराज योजना के तहत अभी तक कितने गांव में बिजली को पहुंचाया गया है।इसके अलावा पीएम आवास व शौचालय निर्माण की धीमी गति के लिए दोषी लोगों पर की गई कार्यवाई की रिपोर्ट की मांग, सीएसपी को सभी पंचायत मुख्यालय में चलाने, डीलर को गोदाम से अनाज तौलकर देने, निवास आय जाति व अन्य प्रकार का अंचल से संबंधित कार्य को समय पर पूरा करने, रूके हुए वृद्ध विकलांग व विधवा पेंशन को अबिलम्ब चालू करवाने सहित अन्य प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में बीडीओ गुलाम समदानी,विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, रामलखन प्रसाद,रामलखन चंद्रवंशी,शाहिद हुसैन, विनोद प्रसाद, अरूण सिंह, बीपीओ विरेन्द्र प्रसाद, श्रीकांत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
क्रियान्वयन समिति की बैठक
प्रकाशित तिथि -
July 31, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Garhwa,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment