विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला कायाकल्प पुरस्कार,व गोल्ड मैडल


कायाकल्प पुरस्कार की भागीदारी सभी स्वास्थ्य कर्मी की भूमिका -डॉ राजेन्द्र
 फोटो कायाकल्प पुरस्कार लेते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य
 विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र विश्रामपुर को कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह में गोल्ड मैडल व पुरुस्कार आईपीएच सभागार नामकुम रांची में रामचंद्र चंद्रवंशी माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार के कर कमलों के द्वारा दिया गया। सीएससी के प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने यह उपलब्धि अपने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दी है ।उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हुआ है, जब सभी स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर पूरे लगन के साथ अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इसके अलावा जरूरतमंद रोगियों को सही ईलाज वह परामर्श देकर आज मिसाल कायम किया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 17-18 का पुरस्कार है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। इस मौके पर बीपीएम पंकज कुमार पांडे, बैम पंकज कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक रवि किशन ,धीरज कुमार चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल है।
बॉक्स
सेन्ट्रल व राज्य की टीम ने कई बार किया था बारीकी से जाँच
जाँच के बाद टीम ने राज्य में पहला कायकल्प के लिये चुना  ,बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
 बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नेशनल व राज्य के टीम के द्वारा कई बार निरीक्षण किया गया था। जिसमें साफ़-सफ़ाई मरीजों की मिलने वाली सुविधाएं। टीकाकरण के सभी रजिस्टर मेंटेन पाया गया था ।इसके अलावा संस्थागत प्रसव को देखा गया था। इसके साथ बैठने की व्यवस्था मरीजों को रहने की व्यवस्था टीम के द्वारा जांच में सही पाया गया था ।इसी को देखते हुए नेशनल और राज्य के टीम ने कायाकल्प के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य में पहला दर्जा दिया था।

No comments:

Post a Comment