नावा बाजार थाना के पंडवा मोड़-औरंगाबाद हाइवे मुख्य पथ पर तुकबेरा गांव के समीप करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर सवारी से भरा टेम्पू पेड़ से टकरा कर पलट गई जिसमें सवार नौ यात्री घायल हो गए है। घायलों में रबदा निवासी छठू राम की 30 वर्षिया पत्नी और मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया है। घटना के समय उधर से गुजर रहे पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल, घटनास्थल पर पहुंचे जिला पार्षद अनुज कुमार , विनोद विश्वकर्मा,
मुखिया रिशू देवी, अरूण मेहता, समेत कई लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजने में काफी अहम भूमिका निभाई । घटना की खबर मिलते ही नावा बाजार थाना के एएसआई अशोक राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए टेम्पू को कब्जा में ले कर थाने ले गए।



No comments:
Post a Comment