सोंनपुरवा के बस स्टैंड में लगी आग ,बुझाने के दौरान सलेंडर फटने से दर्जनों लोग हुए घायल



गढ़वा। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर छह में रविवार की रात्रि करीब 11:15 बजे अचानक बस स्टैंड स्थित चिंता देवी के दुकान पर आग लग जाने से आसपास के लोगों के द्वारा आग बुझाने के क्रम में दुकान के अंदर रखी एकाएक सिलेंडर के फट जाने से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।इसकी जानकारी सदर अस्पताल पहुंची घायलों में पूर्व वार्ड पार्षद इस्लाम कुरैशी ने इलाज के दौरान बताया।
 कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन आग बुझाने के क्रम में सिलेंडर के फट जाने से करीब दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सभी लोग सोनपुरवा का निवासी है ।वार्ड पार्षद ने बताया कि घायलों में वर्तमान वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद ,जितेंद्र प्रसाद, नसीम खान, जाकिर हुसैन ,सुलेमान कुरेशी, पूर्व वार्ड पार्षद इसलाम कुरेशी सहित अन्य लोगों का नाम भी शामिल है ।घायल इस्लाम कुरैशी ने बताया कि मौके पर जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा आग को काबू पा लिया गया है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा  है

No comments:

Post a Comment