सीखने और संघर्ष करने की आदत डालें - एसपी

गढ़वा: गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित 9वीं गढ़वा जिला अन्तर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर SP शिवानी तिवारी ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी सीखने और संघर्ष करने की आदत डालें यह आदत आपके जीवन मैं खेल का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र या अन्य किसी भी क्षेत्र में आपको यह काम आएगी आप लोग अभी छात्र जीवन में हैं आप सभी लोग न्यूज़पेपर पढ़ने का भी आदत डालें ताकि आप सभी लोगों को विस्तृत जानकारी मिल सके न्यूज़पेपर के माध्यम से सभी क्षेत्रों की जानकारी आपको मिल जाएगी उन्होंने कहा कि आप अपने अंदर मुस्कुराने सीखने और संघर्ष की आदत डालें जब आप अपने अंदर इन तीन चीजों को शामिल कर लेंगे तो आपको किसी क्षेत्र में परेशानी नहीं होगी और आप अपनी मंजिल को अवश्य पा सकते हैं साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी किसी तरह की परेशानी अभिभावक और शिक्षकों से अवश्य बताने की बात कही उन्होंने कहा कि जो मेहनत करता है उसे देर या सवेरे अवश्य प्राप्त होती है। संरक्षक अलख नाथ पांडे ने कहा कि खेल ही ऐसा क्षेत्र है जहां हारने वाले और जीतने वाले दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं ऐसा कोई दूसरा क्षेत्र नहीं है खेल भाईचारा और अनुशासन सिखाने काम करता है इस मौके पर मदन प्रसाद केशरी (अध्यक्ष), आनन्द सिन्हा (सचिव), मनोज केशरी (जायंट अध्यक्ष),अशोक विश्वकर्मा, डॉ पतंजली केशरी,सिस्टर रौशना,जिनाऊदिन खां,विनोद कमलापुरी,नन्द्कुमार गुप्ता,धनंजय सिंह,अशुतोष रंजन,चन्दन कश्यप ,विनय पाण्डेय ,धर्मेन्द्र सिंह,मुजुबुदिन खां,अरविंद गुप्ता,प्रिंस सोनी,मनीष पाठक,प्रवीण मिश्रा,विजय प्रताप देव,संजय प्रताप देव,राहुल तिवारी,कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिता दत्त किया।

#परिणाम - छह मेडल के साथ एन टी सी ए ओवर आल चैम्पियन

#जूनियर_बालक 
विजेता- नितीश कुमार मेहता( एन टी सी ए)
उपविजेता - अनिमेश कुमार पाण्डेय ( शान्ति निवास )
तृतीय स्थान अनिल कुमार मेहता,रौशन कुमार पाल (एन टी सी ए)

#जूनियर_बालिका_वर्ग
विजेता - आयुषी कुमारी पाण्डेय (एन टी सी ए),
उपबिजेता- अंजली कुमारी ( एन टी सी ए )
तृतीय स्थान - रिन्कू कुमारी (शान्ति निवास), श्वेता कुमारी (डी ए वी मॉडल)

#सीनियर_बालक_वर्ग
विजेता - अनूप कुमार ( जवाहर नवोदय)
उपविजेता- ऋषभ राज
तृतीय स्थान - अमन पाल (बी एन टी ),नीतीश मेहता (एन टी सी ए)

No comments:

Post a Comment