वनांचल ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक ने उड़ाये बृद्धपेंसन की राशी




मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के अछोडीह गांव निवासी बयोबृद्ध शंकर चौधरी ने सोनपुरवा गांव स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनिल चौधरी पर फर्जी तरीके से उसकी पत्नी सुकनी देवी के बृद्धपेंसन की राशी निकासी करने का आरोप लगाया है.इस संबंध में शंकर चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी का बृद्धपेंसन स्वीकृत होने के बाद उन्होंने वनांचल ग्रामीण बैंक में दो वर्ष पहले 2016में खाता (खाता नं 84017934710)खोलवाया.इसके बाद वह अनिल चौधरी के घर में चल रहे सीएसपी में प्रत्येक महीने अपनी पत्नी को ले जाकर अंगुठा मशीन में लगवाकर चेक करवाता रहा. लेकिन अनिल चौधरी बराबर यह कहकर टालता रहा कि अभी आपका बृद्धापेंसन नही आया है. मैं 04जनवरी2018तक चेक करवाया.जब देखा कि पेंसन नही आ रहा है तो मैं चेक करवाना बन्द कर दिया. शंकर चौधरी ने बताया कि वे आज तक अन्य किसी सीएसपी में अपनी पत्नी को लेकर नही गए हैं.
       इधर इस सम्बंध में सोनपुरवा पंचायत के बीडीसी नाशरिन वीवी ने बताया कि वे शंकर को लेकर बुधवार को बीडीओ के पास मझिआंव गयी थी, वहाँ उन्होंने सुकनी देवी का 6माह का बैंक रिपोर्ट निकलवाया, जिसमे पाया गया कि उसके एकाउंट से 04जनवरी2018को 618रु ट्रांसफर हुआ है.बीडीसी ने बताया कि उक्त बृद्धा का पेंसन जनवरी के पहले भी निकाला गया है. बीडीओ द्वारा सुकनी देवी के एकाउंट का बैंक से पूरा विवरण मंगाकर कार्रवाई करने का आस्वासन दिया गया है.बीडीसी ने कहा कि अनिल चौधरी को ग्राहक सेवा केंद्र पंचायत भवन में चलाने का आदेश है, लेकिन वह अपने घर में चलाता है. उसके द्वारा पुर्व में भी बृद्धापेंसन की राशी में फर्जीवाड़ा कर निकासी किया जा चुका है. सोनपुरवा के एतवारिया कुँवर के मृत्यु के दो दिन पहले अनिल चौधरी ने बृद्धापेंसन की राशी1200रु निकाल ली, और जब खुलासा हुआ तो उसने कार्रवाई के भय से उसके मृत्यु के दो दिन बाद निकाली गई राशी मृतक के खाते में वापस कर दी.यही नही उसने टिकोरवा गांव के इकबाल साह की माँ के खाते से6500रु निकाल लिया, जब उसके द्वारा बैंक स्टेटमेंट लिया गया तो पता चला कि उसकी राशी अनिल ने निकाल ली है. इसकी शिकायत के बाद उसने दो बार में राशी वापस की. कार्रवाई नही होने से कई सीएसपी संचालक खुलेआम लोगों को लूट रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई अपनी राशी चेक करने के लिए अंगुठा लगाता है तो सीएसपी संचालक द्वारा कहा जाता है कि आपका राशी नही आया है, और गरीब की राशी निकाल ली जाती है.बीडीसी ने उपायुक्त गढ़वा से सीएसपी की मान्यता रद्द कराने की मांग की है.

No comments:

Post a Comment