लगमा ब्रम्ह स्थान के पास ऑटो व बाईक के बीच भयानक टक्कर एक की मौत, छह घायल, दो गंभीर।




गढ़वा : एनएच-75 पर गढ़वा थाना के लगमा ब्रहम् स्थान के निकट बुधवार की शाम करीब सवा छह बजे मजदुरों से भरी तेज गति से जा रही ऑटो व बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही गयी वहीं छह लोग घायल हो गये जिसमें दो की हालत चिंताजनक है। समाचार लिखे जाने तक गंभीर रुप से घायलों को रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेराल से 8-9 लोगों को लेकर ऑटो तेज गति से गढ़वा की ओर जा रही थी। इसी क्रम में लगमा ब्रम्ह स्थान के पास गढ़वा की ओर से तेज गति से आ रही स्पलेन्डर बाईक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक हुई की बाईक व ऑटो की टक्कर के बाद ऑटो दो राउण्ड घुम गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार व बाईक सवार बेहोशी की हालत सड़क पर खुन से लथपथ गिर पड़े। वहीं सड़क खुन की लाली से नहा गया। इस दुर्घटना में रमना थाना के चना कला गांव निवासी रामधनी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मेराल थाना के कुंभी गांव निवासी शिव विश्वकर्मा, प्रभा देवी, गणेश चौधरी, लल्लू यादव, जितेन्द्र राम, रवि विश्वकर्मा घायल हो गये जिसमें दो की हालत चिंताजनक है। घटना के पश्चात ग्रामीणो ने घायलो को एकत्रित किया। ग्रामीणो का कहना था कि एम्बुलेन्स सेवा को तत्काल कॉल किया गया किन्तु समय रहते एम्बुलेन्स घटनास्थल पर नही आया। ग्रामीणो ने ऑटो तथा अन्य वाहनो से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में उपाधीक्षक डा. एनके रजक ने बताया कि गंभीर रुप से घायल दो लोग बेहोशी की हालत में है तथा बोलने की स्थिति में नही है। उन्हे सर में गहरी चोट आई है। इधर अस्पताल में सिविल सर्जन डा. कन्हैया प्रसाद की निगरानी में घायलों का इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment