पंचायत समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित




मझिआंव:प्रखंड कार्यालय के कम्प्यूटर सह एमआईएस कक्ष में प्रमुख कविता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसमे कई प्रस्ताव पारित किये गए.सदस्यों की वर्षों पुरानी मांग पर विचार करते हुए मुख्य रूप से मनरेगा योजना में कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के पुर्व अभिलेख को अनुमोदन के लिए पंचायत समिति सदस्य के पास भेजे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किया गया.सदस्यों ने बीडीओ से शिकायत करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से प्रतिवर्ष कहा जाता है कि योजनाओं में पंचायत समिति सदस्यों के जांच के बाद ही कार्य की स्वीकृति दी जाय और पुर्ण होने के बाद भी बीडीसी के जांच के बाद ही कार्य पुर्ण माना जाय, लेकिन आज तक ऐसा नही हुआ.
बैठक में सभी प्रकार की योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही सभी पंचायत सचिवों को प्रत्येक सप्ताह में बुधवार एवं शुक्रवार को पंचायत सचिवालय को अनिवार्य रूप से खोलने और लोगों का कार्य वहीं निपटाने के निर्देश दिए गए.बैठक में बीडीओ अमरेन डांग, सीओ कमल किशोर सिंह, उप प्रमुख बिनोद यादव, बीपीओ भिखारी राम, प्रधान सहायक राजगृही राम, नाजिर जितेंद्र सिंह, सहित सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं बीडीसी उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment