थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक की गईं।


केतार- ईंस बैठक में सर्वसमिति से मुस्लिम समुदाय तथा हिन्दू समुदायों के लोगों ने ईद पर्व को मिल जुलकर घुमधाम से पर्व  मनाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि ईद पर्व को आपस में दोनों समुदाय बिना भेदभाव के साथ मिलजुल कर  मनाए, इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। थाना प्रभारी चन्दमणि भारती ने कहा कि ईद पर्व में असमाजिकतत्वो के द्वारा किसी भी बहकावे में नही आए वैसे लोगो को चिन्हित पर थाना को सूचना दे वैसे लोगो को  किसी भी हाल में बक्सा नही जाएगा। बैठक के दौरान प्रभारी ने बताया कि अब थाना में  प्रत्येक माह में दो बार थाना दिवस का आयोजन किया जायेगा,जिसमे सभी बिभाग के मामलों को समाधान तवतरित किया जाएगा। केतार के लोहिया समता उच्च विद्यालय को सुसज्जित करने  को लेकर बुदजीजीवी लोगो के साथ मीटिंग आयोजिय करने का निर्णय लिया गया। जिसमें विद्यालय के विकाश की रूपरेखा , चारो तरफ वृक्षारोपण, शिक्षको एवम छात्रों की कार्यकलाप आदि पर चर्चा की जाएगी। प्रखंड के पिछड़े इलाकों में प्रशासन, पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी, ग्रामीणों को मिलकर जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान ट्रेक्टर मालिको को टाली का रजिस्ट्रेशन कराने की हिदायत दी गई। अन्यथा अवैध कार्यो में पकड़े जाने पर करवाई की जाएगी। इस मौके पर जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह,एसआई सविंद्र रॉय, कन्हाई प्रसाद,विश्वनाथ प्रसाद, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, सदर मेराजुद्दीन अंसरी,हकीमुदिन अंसरी,अल्ताफ अन्सारी,साकिर अंसारी,बाबूलाल यादव,रामकेश साव आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment