सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा अवैध कारोबारी पर होगी प्राथमिकी दर्ज, ज़ब्त करीब दो लाख ईट का प्रयोग सरकारी कार्य में किया जाएगा।
गैर लाइसेंसी दो चिमनी ईट भट्टा से करीब सात लाख तथा बंगला ईट भट्ठा के दो लाख ईट किया गया है सील
सदर एसडीओ के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी, वीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी के साथ दर्जनों महिला कांस्टेबल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हुए शामिल।
मेराल : जिले में अवैध उत्खनन और गैर कानूनी कार्य को रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स द्वारा उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को मेराल थाना क्षेत्र में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दो चिमनी ईट भट्टा को ध्वस्त किया गया, दोनों भट्ठा को मिलाकर करीब तीन लाख तैयार ईट को जप्त किया गया साथ ही करीब दो लाख कच्चा ईट को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दो फिक्स चिमनी भट्ठा से करीब 7 लाख तैयार ईट तथा एक बांग्ला ईट भट्ठा का करीब दो लाख ईट को सील किया गया। खान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया की गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में गैर लाइसेंसी एमटीएस मार्क ईट भट्ठा संचालक इस्तखार अंसारी, मनदीप कुमार तथा गोपाल राम तथा छतरपुर में ही मंसूर अंसारी पर अवैध रूप से बांग्ला ईटा बनाने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बीच में ही आवश्यक कार्य के चलते एसडीओ के लौट जाने के बाद मेराल वीडीओ राहुल कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। वीडीओ श्री कुमार ने बताया की मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव मे लोहा चिमनी भट्ठा संचालक संजय तिवारी तथा पार्टनर गणेश तिवारी एवं महताब अंसारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा । उन्होंने बताया की लौटते समय अरंगी गांव में खजूरी स्कूल के पास काफी मात्रा में डंप किए गए बालू का निरीक्षण किया गया है। काफी मात्रा में बालू डंप करना गैरकानूनी है यहां दोषी व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बंगला भट्ठा को सील किए जाने तथा प्रशासन द्वारा इतनी बड़ी करवाई से ईट भट्ठा संचालको में हडकंप मच गया है। इस अभियान में सदर एसडीओ प्रदीप कुमार, जिला खनन पदाधिकारी विजय कुमार ओझा, खान निरीक्षक सुनील कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रांची के गोपाल कुमार वीडीओ राहुल कुमार, सीओ राकेश सहाय, नव पदस्थापित थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी के साथ-साथ दर्जनों महिला कांस्टेबल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।


No comments:
Post a Comment