वंशीधर नगर माहे मुबारक रमजान के चौथे जुम्मा की नमाज के लिए शुक्रवार अनुमण्डल क्षेत्र सहित मुस्लिम बहुल इलाकों मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी


वंशीधर नगर माहे मुबारक रमजान के चौथे जुम्मा की नमाज के लिए शुक्रवार अनुमण्डल क्षेत्र सहित मुस्लिम बहुल इलाकों मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। नगर उंटारी मस्जिद ,बरडीहा मस्जिद ,कधवन मस्जिद, कुशड़ण्ड मस्जिद सहित कई मस्जिदों में सुबह से ही बड़े के साथ बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। सभी लोग कुर्ता, पजामा और टोपी लगाए नजर आए। तय वक्त पर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। रोजेदारों ने भाईचारे और तरक्की की दुआ की।
मस्जिदों के मुआज्जिन ने अजांन शुरू किया और लोग जमात में खडे हो गये | बाद नमाज लोगों ने अल्लाह की बारगाह में दुआ में हाथ उठाये और अमन चैन की दुआ मांगी । बरकतों और सवाब कमाने का पाक महिना रमजान इस बार रोजेदारो के लिए यादगार बन गया | जुम्मा से शुरू हुआ रमजान जुम्मा के दिन ही विदा भी होने वाला है | इस बार रोजेदारो को रामजान में पांच जुम्मा की नमाज अदा करने का सौभाग्य  मिल रहा है | लोग इस रमजान को वर्षो तक याद रखने वाला और अल्लाह की खास नेमतो वाला मान रहे हैं | माह ए रमजान के चौथे  जुमा की नमाज अदा करने नगर उंटारी अनुमंडल   समेत तमाम मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से चहल पहल रही । रमजान का तीसरा अषरा शुरू हो गया है जो ‘जहन्नम से निजात’ का अषरा कहलाता है। इसमें अल्लाह लोगों के गुनाहों को जहन्नम के आग से छुटकारा दिलाते  है | मौके सदर कलाम खान सरपरस्त तस्लीम खान  नसरुल्लाह खान शकील अहमद महमुद आलम सुहैल ख़लीफ़ा शौकत खान तस्लीम खान सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे इधर बरडीहा मस्जिद में इमाम मनुवर आलम सदर मुश्ताक अहमद शेख राहत हुसैन डॉ ताहिर हुसैन अमीर हसन फिरोज आलम वकील अहमद अहमद हुसैन डॉ सुलेमान अंसारी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल थे।

No comments:

Post a Comment