नगर उंटारी नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी की अध्यक्षता में की गई ।



नगर उंटारी : नगर उंटारी नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी की अध्यक्षता में की गई ।इस बोर्ड की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य नगर पंचायत सदस्य के कर्मी अनुपस्थित थे अध्यक्ष ने अनुपस्थित रहने पर अगली बैठक 5 दिनों के अंदर बुलाने का निर्देश दिया।अध्यक्ष विज्याक्ष्मी ने कहा  कि बैठक के प्रति लापरवाही ना बरते बैठक में सदस्यों ने आवास शौचालय के बकाया भुगतान व सफाई सही तरीके से नहीं किए जाने का मामला उठाया।अध्यक्ष ने पार्षदों द्वारा उठाया गया सवाल पर उपस्थित नगर प्रबंधक को तत्काल शौचालय व आवास के बकाया भुगतान संबंधित लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया। सही तरीके से साफ सफाई नहीं किए जाने पर सफाई कार्य देख रहे हैं एसएम आर टी संस्था के संचालक को कड़ी फटकार लगाई ।
उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में नाली की सफाई वर्षा होने से पहले कराएं तथा घर से उठाए जाने वाले कचरा नियमित रूप से उठाकर संबंधित वार्ड पार्षद सहमति प्रदान करें। बैठक में बोर्ड की पहली बैठक में लिए गए निर्णय पर किसी तरह का कोई चर्चा नहीं किया गया। बैठक में नगर प्रबंधक शाहिद हसन उपाध्यक्ष लता देवी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे वार्ड पार्षद नीरज कुमार रंजन कुमार शकील अहमद संध्या देवी पुष्पा देवी सुनीता देवी चंद्रावती देवी राजकुमार प्रसाद चंचला देवी अनिल गुप्ता शंभू पासवान कामेश पासवान सहित नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment