सिबेसर चंद्रवंसी डिग्री कॉलेज परिसर में एकल विद्यालय का जिलास्तरीय सात दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया.मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंसी द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण की सुरुआत की गई.इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ ईश्वरसागर ने कहा कि एकल विद्यालय द्वारा समाज में संस्कार एवं देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है. आज के परिवेश में जिस तरह से समाज में संस्कार का अभाव हो रहा है, और देश भक्ति गौण होकर निजी स्वार्थ सिद्धि की जा रही है वह ठीक नहीं है. इसमे बहुत सुधार की आवश्यक्ता है. ऐसे समय में एकल विद्यालय की भूमिका काफी बढ़ गई है.उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस डिग्री कॉलेज में प्राचार्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.और वे प्राचार्य विभिन्न स्थानों पर चल रहे एकल विद्यालयों में बच्चों को सुसंस्कारी एवं देशभक्त बनाता है. सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकालने की भी योजना है. मौके पर प्रशिक्षक ललित पांडेय, विपिन बिहारी मेहता, जितेंद्र मेहता, असर्फी चौधरी, सुमंती कुमारी व लीला देवी तथा प्रखंड20सूत्री अध्यक्ष प्रेमानन्द त्रिपाठी,एकल विद्यालय के जिला सचिव अरुण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी,एवं आचार्य अनिता देवी, गीता देवी, नेहा कुमारी, कुसुम कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:
Post a Comment