नमाज अदा करने बैठे हजरीं।






भवनाथपुर  ।  ईद-उल-फितर पर्व शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गाँवों में अक़ीदतो मुहबत के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों में आपसी सद्भाव, भाईचारगी और हर्षोल्लास साफ दिखाई दिया। ईद पर्व के दिन प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की । इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइया दीं।वही बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। साथ ही गले-मिलने और एक दूसरे के घर दावतों का दौर शुरू हुआ। हर तरफ ईद की सेवइयां आपसी रिश्तों में मिठास घोलती नजर आई। प्रखंड के अरसली उतरी में नमाजे - ए-ईदुल फित्र की नमाज मौलाना सजादुल कादरी, बेलपहाड़ी में मौलाना हसमत अंसारी ,
अरसली दक्षिणी, बघमनवा, चौरासी, मकरी,  गाँव स्थित मस्जिदों में सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलबियों ने नमाज अदा की। भाईचारे के प्रतीक ईद की नमाज पढ़ने के बाद ईमाम ने खुतबा पढ़ा और अल्लाह से गांव,मुल्क में अमन और शान्ति के लिए दुआ मांगी। वही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों को ईदी दी गई, जिसमें उन्हें उपहार दिए गए। ईदी और दावतों का सिलसिला देर शाम तक चलेगा। ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बीडीओ विशाल कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर उमेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पर्व के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रखंड के विभिन्न जगहों पर नियुक्त दंडाधिकारी के साथ एएसआई सुनील सिंह, बबन टुडु, जनार्दन मंडल, राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

No comments:

Post a Comment