पांच दिवसीय योग शिविर शुभारंभ ।



वंशीधर नगर : प्रखंड पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में यहां प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में पांच दिवसीय योग शिविर शुभारंभ हुआ। योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन शिवधारी राम, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिवधारी राम ने कहा कि हमारी भारत भूमि ऋषि मुनियों और सिद्ध संतों की तपोभूमि है। आदिकाल से लेकर अब तक ऋषि मुनियों की परंपरा ने पूरी दुनियां को जीने की राह दिखाई है। कालांतर में योगगुरु स्वामी रामदेव योगऋषि पतंजलि के योग को जन जन तक पहुंचाकर लोगों आरोग्य प्रदान किया है। योग को पूरी दुनियां के पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शिवधारी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पटल पर लाकर भारत के ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है और पूरी दुनियां के आरोग्य होने की राह दिखाई है। योग निरोग रहने के लिए अमोघ शक्ति है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से प्रतिवर्ष 21 जून को दुनियां भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

शिवधारी राम ने कहा कि हमारी भारत भूमि ऋषि मुनियों और सिद्ध संतों की तपोभूमि है। आदिकाल से लेकर अब तक ऋषि मुनियों की परंपरा ने पूरी दुनियां को जीने की राह दिखाई है। कालांतर में योगगुरु स्वामी रामदेव योगऋषि पतंजलि के योग को जन जन तक पहुंचाकर लोगों आरोग्य प्रदान किया है। योग को पूरी दुनियां के पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शिवधारी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पटल पर लाकर भारत के ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है और पूरी दुनियां के आरोग्य होने की राह दिखाई है। योग निरोग रहने के लिए अमोघ शक्ति है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से प्रतिवर्ष 21 जून को दुनियां भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने लोगों से निरोग रहने के लिए नियमित योग और प्राणायाम करने की अपील की। विजयालक्ष्मी देवी ने योग को ईश्वरीय देन बताते हुए कहा कि यदि बचपन से ही योग को अपने जीवन शैली में शामिल कर लिया जाए तो चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने योग को निशुल्क औषधि बताया। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से तन मन दोनों स्वस्थ रहता है और नई ऊर्जा के साथ हम काम करते हैं।
शिविर में प्रखंड पतंजलि व भारत स्वाभिमान के प्रखंड प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला ने लोगों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, मंडूकासन, भ्रामरी उदगीत समेत कई योग के अभ्यास कराए। शिविर में पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला संघ चालक विद्यासागर, मंदीप प्रसाद, दिनेश गुप्ता, सुदेश्वर शर्मा, कुमार कनिष्क, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, हृदयानंद कमलापुरी, मनोज कुमार, विमला देवी, गीता देवी, लालती देवी, रेनू देवी, अजय सेठ समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया तथा योगाभ्यास किया।

No comments:

Post a Comment