गढ़वा: जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के करुई गांव अन्र्तगत भागोडीह टोला में पुलिस ने एसपी शिवानी तिवारी के निर्देश पर महेन्द्र साव के मुर्गा फारम में छापामारी किया। इस दौरान मुर्गा फारम से पुलिस ने दो देसी कटटा, थ्री फिफटीन की दो जिन्दा गोली तथा आठ खोखा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार इस घटना में पुलिस ने महेन्द्र साव को गिरफतार कर लिया है। साथ ही उस पर मझिआंव थाना कांड संख्या 64/2018 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापामारी दल में मझिआंव थाना प्रभारी विनय कुमार, सअनि बिरबल राम, हवलदार कामेश्वर तिवारी, सीताराम मुण्डा, सुकरा उंराव, रामलखन यादव प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
मझिआंव पुलिस ने किया मुर्गा फारम में छापामारी, हथियार बरामद, एक गिरफतार।
प्रकाशित तिथि -
June 11, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment