भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बुथ संपर्क महाअभियान पर हुई चर्चा।


गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पार्टी के टंडवा स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले बूथ संपर्क महाअभियान पर चर्चा की गई। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभियान चलाएंगे तथा लोगों के घर घर जाकर केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही आम लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने के बारे में जानकारी भी लेंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। बड़े पैमाने पर बेघरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। जबकि धुएं से परेशान महिलाओं को निश्शुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा प्रदान किया गया है। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के पथ पर चल निकला है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित देश बन सकेगा। इसके लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आम लोगों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि सरकार पूरी तरह जनहित से जुड़ी कामों को प्राथमिकता दे रही है। 


No comments:

Post a Comment