भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐ एन खल्को ने रविवार को शाम एक दवा लेने आई अधेड़ 50 वर्षीय महिला को डंडे से की पिटाई । महिला मकरी निवासी रामनरायन पाल की पत्नी दुलारी है।
घटना के बाद महिला पैदल ही बिना दवा लिये घर चली गई इसकी जानकारी घर वालो को देते हुये सोमवार को भवनाथपुर थाना में शिकायत के लिये पहुंची।
क्या है मामला रविवार को शाम लगभग चार बजे महिला दुलारी देवी स्प्ताल पहुंची और सिस्टर से बुखार और सर दर्द का दवा मांगी सिस्टर ने दवा देने से मना कर दिया और स्टोर रूम से बाहर चली गई ।इसी बीच उक्त महिला एक क्लोरो किविंन का पता उठा लिया नर्स से देखते ही महिला से दवा वापस मांगने लगी महिला द्वारा दवा वापस नही किया जा रहा था इसी बीच प्रभारी अपने रुम से बाहर निकल रहे थे उनका ध्यान उधर गया महिला से उन्होंने भी दवा वापस करने को कहा इसी बीच अपने सुरक्षा गार्ड का डंडा लेकर प्रभारी ने चार पांच डंडा महिला को मारा जब कुछ लोंगो का ध्यान हलला होने पर गया तो दौड़ते हुये पहुंचने तक प्रभारी अपने गाड़ी में बैठ कर चलते बने ।
लोंगो में प्रभारी के द्वारा एक उम्रदराज महिला की पिटाई की खबर से काफी आक्रोश है।लोंगो की माने तो जहां पुरे देस में लोग कल्ह मदर्स डे पर एक दूसरे को बधाई और मां की ममता पर सन्देश दे रहे थे वहीं एक देवता समान डॉ के द्वारा सरेआम एक अधेड़ महिला को शिर्फ़ दवा लेने के बदले डंडे से पिटाई करना तो देवता के रूप में शैतान ही कहा जा सकता है ।
बताते चले की प्रभारी के द्वारा लोंगो से उलझना या झगड़ा करना आम बात है इसके पूर्ब में भी कई ग्रामीण और राजनितिक दल के लोंगो से दुर्वेव्हार का मामला आ चुका है ।जबकि बीते अप्रैल माह में अख़बार के प्रतिनिधि के साथ एक खबर प्रकाशित चिकित्सक दिन के 11 बजे तक रहे फरार मरीज हलकान होने पर तू तू मै करते हुये मारपीट पर आमादा हो चुके थे और लोंगो के द्वारा बिच बचाव किया गया।
इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी ऐ एन खल्को से पुछे जाने पर बताया कि महिला विक्षिप्त है बराबर स्प्ताल आकर स्टाप को तंग करती है मैने उसे मारा नही शिर्फ डंडा दिखाया था डराने के लिये।


No comments:
Post a Comment