सरेआम पंजाब नेषनल बैंक से निकालकर टेम्पो से घर लौट रही महिला से उन्नचास हजार रूपये ले उड़े उच्चके ।



गढ़वाः सोमवार को दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय गढ़वा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से उन्नचास हजार रूपये निकालकर टेम्पो से घर लौट रही मेराल थाना के सिकनी निवासी गिरजा चन्द्रवंषी की पत्नी सुमित्रा देवी से छिनतइ कर गढ़वा प्रखंड कार्यालय के पास से उच्चका ले उड़ा। घटना के समय महिला टेम्पो पर सवार थी, इसी क्रम पलसर मोटरसायकिल से पिछा करते दो युवक घटनास्थल सदर प्रखंड कार्यालय के पास टेम्पो धीमा होते ही रूपये से भरे झोला छिनकर फरार हो गए। 
इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने बताया कि घटना के समय वह पंजाब नेषनल बैंक से रूपये निकाल कर टेम्पो से झोला मे पैसा लेकर घर लौट रही थी , इसी दौरान यह घटना घटी , झोला में उन्नचास हजार रूपये के अलावा आधार कार्ड , पासबुक , मोबाइल तथा जमीन का कागजात भी था, जिसे उच्चके ले उड़े । पीड़ित महिला ने गढ़वा थाना में मामला दर्ज करायी है।

No comments:

Post a Comment