भवनाथपुर सह खरौधी अंचलाधिकारी संदिप अनुराग टोपोनो गुरुवार सुबह ग्रामीणों कि शिकायत पर भवनाथपुर खरौधी रोड म बालु लेकर युपी जा रहे छह ट्रक को पकडा.दो ट्रक भवनाथपुर थाना को चार खरौधी थाना को सुपुर्द किया.
समाचार के अनुसार नगर उटारी कि तरफ से छह ट्रक बालु लेकर भवनाथपुर होते खरौधी कि तरफ से युपी मे जा रही थी.भवनाथपुर मे खरौधी मोड के पास ग्रामीणों ने रोक कर पुछताछ किया. करिब दो घंटे तक कुछ लोग ट्रक छोडने के लिए सेटिंग करते रहे.इसिबिच किसी ने अंचलाधिकारी को फोन कर दिया. अधिकारी के आने से पहले सभी ट्रक भाग गये .अंचलाधिकारी ने पिछा कर दो ट्रक को रोहिणिया मे व चार ट्रक को खरौधी मे पकडा. सभी गाडियों को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया .अंचलाधिकारी ने बताया सभी ट्रक ओभरलोड था इसलिए पकडा गया है जिसकी लिखित सुचना खनन पदाधिकारी को दिया गया है.


No comments:
Post a Comment