भवनाथपुर।सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अस्सी फीसदी छात्र सफल हुए।उक्त बातो की जानकरी देते हुए प्राचार्य रनसुमन सिंह ने बताया की 82.8फीसदी अंक प्राप्त कर तौक़ीद अंसारी ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जबकि आयुष कु चौबे 79.1 प्रतिशत,अनुष्का सिंह77.6प्रतिशत,प्रियंका सोनी73.8प्रतिशत,सोनी कुमारी70.6प्रतिशत,अमन कु जायसवाल70.1प्रतिशत,अर्चना कुमारी67.1प्रतिशत,पल्लवी कुमारी67.1प्रतिशत,रिचा कुमारी65.8प्रतिशत,रविकांत कुमार 64.5प्रतिशतने प्रथम श्रेणी से उतीर्ण कर विद्यालयी मेधा सूची के शीर्ष दस में स्थान प्राप्त किया है,प्राचार्य ने सभी सफल छात्रों में मेहनत कर सफ़लता की नई ऊंचाई छूने का जोश भरा वही असफल छात्रों को असफलता से सीख लेते हुए कड़ी मेहनत कर कम्पार्टमेंट एग्जाम देकर एक सत्र बचाते हुए आगे बढ़ने की अपील की।

No comments:

Post a Comment