संगीत कला महाविद्यालय में समर कैम्प शुरु



गढ़वा: संगीत कला महाविद्यालय में गर्मी की छुट्टी को ले बच्चों में प्रतिदिन संगीत की शिक्षा तथा गर्मी छुट्टी के सदुपयोग के लिए समर कैम्प की शुरुआत की गयी। इस संबंध मे निदेशक प्रमोद सोनी ने कहा कि समर कैप एक महीना चलेगा। इस समर कैप में बच्चों को शास्त्रीय संगीत सुगम भाव संगीत भजन की शिक्षा निःशुल्क दी जा रही हैं।
संचालक एम,पी,केशरी ने कहा कि संगीत कला महाविद्यालय 15 वर्षो से संगीत के क्षेत्र में बच्चों को निखारा है और बच्चों ने अपनी प्रतिभा के द्वारा गढ़वा जिला का नाम रौशन किया है। गोपाल कश्यप ने कहा कि संगीत बच्चो में संस्कार का भाव जगा कर स्मरण शक्ति बढ़ाती है। आज मोबाइल बच्चो से उनका बचपन छीन रहा है। ऐसे हालत में 2 घंटा भी संगीत के माध्यम से बच्चे अगर मोबाइल से दूर रहे है तो बच्चों का सेहत और भविष्य के लिए अच्छा है।

No comments:

Post a Comment