11 माह से बकाया मानदेय भुगतान की मानव दिवस कर्मचारियों ने की मांग, दिया भूख हड़ताल की चेतावनी


नगर उटारी: मानव दिवस कर्मचारियों ने सहायक विद्युत अभियंता  को  आवेदन देकर जुलाई 2017 से मई 2018 तक के मानदेय के भुगतान की मांग की है। उन्होने कहा है कि 11 माह से मानदेय नही मिलने से मानव दिवस के कर्मचारियों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मानव दिवस कर्मचारियों ने 2 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहां है कि अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो विवश होकर आगामी 28 मई को धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। आवेदन देने वालो में प्रेम मेहता, रत्नेश कुमार शुक्ला, अवधेश कुशवाहा आदि के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment