गढ़वा: चौधरी हेल्थ सेंटर, गढ़वा के परिसर में महर्षि वेद व्यास परिषद जिला इकाई गढ़वा का पुनर्गठन किया गया। महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संजय चौधरी (टंडवा) को जिलाध्यक्ष और अनिल कुमार चौधरी (गेरुआ) को जिला महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार चौधरी (हारादाग) सूर्यदेव चौधरी (जरदे) सुदामा चौधरी (लावाचम्पा) चन्द्रदेव चौधरी (फरठिया) कृष्णा कुमार चौधरी (कोरवाडीह) , सचिव पद के लिए प्रभु चौधरी (पपरवा) महेन्द्र चौधरी (जरही) रामनाथ चौधरी (औरैया) नागेन्द्र चौधरी (भवनाथपुर) राजेश्वर चौधरी (खोलरा) सुरेन्द्र चौधरी (खरसोता) सुदामा चौधरी (पपरवा), संगठन मंत्री पद के लिए संजय चौधरी (फरठिया) अनिल चौधरी (हासनदाग) राजेन्द्र चौधरी (खोलरा) चंदन चौधरी (पपरवा), कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष चौधरी (टंडवा), मीडिया प्रभारी के लिए राजेश कुमार चौधरी (जरही), प्रवक्ता के लिए सुमेर चौधरी (कोरवाडीह) तथा कार्यकारिणी सदस्य में प्रयाग चौधरी (फरठिया) अवधेश चौधरी (भिखही) कुलदीप चौधरी (लोहरगड़ा) आदि को चुना गया। सभी लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि संगठन समाज की रीढ़ है। समाज हित में कार्य करने के लिए सामाजिक संगठन का काफी महत्व है। संगठन में पद कोई मायने नहीं रखता बल्कि कुछ अनूठा करने का जुनून होना चाहिए। आज सभी पदाधिकारी संकल्प लें कि बिना किसी को आघात पहुंचाए सामाजिक विकास के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष अपने कार्यकाल से संतुष्ट दिखे और नए पदाधिकारियों को पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मैं समाज के लिए कार्य किया हूँ और करता रहूंगा। पलामू से आये प्रतिनिधि बचनदेव चौधरी ने कहा कि इस तरह प्रत्येक जिला में संगठन बनाना जरूरी है। गढ़वा का यह प्रयास काफी सराहनीय है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए विश्वास जताता हूँ कि आपलोग एक नई कहानी लिखेंगे। संचालन सुमेर चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रमना उपप्रमुख रविन्द्र चौधरी ने किया।

No comments:
Post a Comment