पेयजलापूर्ति हेतु दो पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


मझिआंव:---नप क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पेय जल की किल्लत को देखते हुए शनिवार को नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवम कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम शमदानी ने संयुक्त रूप से पेयजलापूर्ति हेतु दो  पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके पश्चात नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कही की पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वायुमंडल का तापमान काफी गर्म हो गया है।जिसके कारण पानी का लेयर दिनप्रतिदिन नीचे की ओर जा रहा है।जिससे लोगो की पेयजल के लिए काफी दिक्कत हो रही है।कहि की अर्द्ध रात्री तक चापानलों पर पानी के लिए लंबी कतार लगी रहती है।उन्होने कहा कि जिस वार्ड में वर्तमान में पानी की ज़्यादा समस्या है उस वार्ड को प्राथमिकता के अधार पर सबसे पहले टैंकर द्वारा पेयजलापूर्ति की जाएगी।वही कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम शमदानी ने कहा कि लोगो की इस भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति कराकर प्यास बुझाना सबसे बड़ा पूण्य का काम है।कहा कि शहर में पेय जल की संकट को देखते हुए फ़िलहाल दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की  जा रही है।कहा कि दो दिनों के अंदर दो के अलावे चार टैकर से पानी की भरपूर आपूर्ति सभी वार्डो में कराई जाएगी।कहा कि इसके लिये नप कार्यालय पेयजलापूर्ति के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने नप वासियों अपील करते हुए कहा है कि पेयजल के लिए जरूरतमंद लोग नप कार्यालय के पेयजलापूर्ति कोषांग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए,अविलंब पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।कहा कि इसके लिए प्रतिनियुक्त  पेयजलापूर्ति प्रभारी मिलेंन्द्र पाठक से सम्पर्क कर सकते है।ताकि ससमय पेयजलापूर्ति किया जा सके।इसके अलावे उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र में डेड पड़े चापानलों की कार्यालय द्वारा मरम्मती कार्य भी कराई जा रही है।मौके पर नप उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सहायक लिपिक अनूप तिवारी, सिटी मैनेजर अनिल उरांव, नाजिर अमित पाठक,बबन पाल उमेश सोनी,विकास सिंह,राम परिखा विश्वकर्मा, रामाशीष राम,विनय पाठक एवम सबेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment