अधिवक्ता आशिष दुबे मामले में स्थानीय अधिवक्ताओं का एक सप्ताह का सांकेतिक हड़ताल शुरु





गढ़वा: अधिवक्ता आशिष दुबे के साथ पुलिस द्वारा किये गये पिटाई के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर अल्टीमेटम के बावजुद प्राथमिकी दर्ज नही किये जाने से खफा गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ ने पूर्व घोषणा के अनुरुप आज से एक सप्ताह का सांकेतिक हड़ताल शुरु कर दिया है। अधिवक्ताओं ने आज काला बिल्ला लगाकर न्यायालय का काम काज निपटाया। साथ ही उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा से इस मामले में मुलाकात कर कार्रवाई की भी मांग किया है। इधर अधिवक्ता आषिष दुबे प्रकरण में घटना के विरोध में स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में जस्टिस फाॅर आशिष नामक मंच का इस मुददे पर संघर्ष के लिए गठन किया गया। साथ ही मंच की ओर से निर्णय लिया गया कि इस मामले में कल विरोध मार्च निकाला जाएगा। इधर खबर है कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने एक याचिका दायर किया गया है जिसपर कल सुनवाई होगी। वही इस मुददे पर झारखण्ड उच्च न्यायालय का बार एसोसिएशन एक दिन का हड़ताल का भी घोषणा किया है।



No comments:

Post a Comment