मझिआंव के बोदरा गांव में कुंए से अज्ञात युवती का शव बरामद



मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा गांव के एक किलोमीटर उत्तर में स्थित सोभन राम के कुँए से करीब बीस वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। सुचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोसल मीडिया पर अज्ञात युवती का शव कुँए में होने की सुचना वायरल होने पर कुछ लोगों द्वारा मझिआंव थाना प्रभारी विनय कुमार को सुचना दी गई। इसकी पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने स्वयं घटनास्थल पर जाकर शव को कुँए से बाहर निकलवाया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव के शरीर पर पीले रंग का टॉप एवं सफेद रंग का लैंगिज था और शव सड़कर फुल गया था। इस संबंध मे थाना प्रभारी ने बताया कि शव सड़ गया है और इसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।



No comments:

Post a Comment