पोल गाड़ने को लेकर विवाद में मारपीट-तीन घायल




मझिआंव. थाना क्षेत्र के अधौरा चाका गांव में पोल गाड़ने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए.इनमे पहले पक्ष के घायल तुबलक खान एवं दुसरे पक्ष की सरदार खान की पत्नी जलाला वीवी एवं उसकी गोतनी आजाद खान की पत्नी तलिफा वीवी को रेफरल अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. घटना के संबंध में घायल तुबलक की पत्नी ने बताया कि उसके पति अपने खेत में पोल गड़वा रहे थे. इसी बीच भंटा खान, सोनु खान, रजिअहमद खान, सफदर खान, जेहला वीवी, जलिखा वीवी, एवं अरबिया खातुन आदि ने पोल को यह कहकर गाड़ने से रोका कि मेरे वाहन को लेकर जाने में परेसानी हो जाएगी. और जब हम लोगों ने कहा कि अपने खेत में पोल गाड़ रहे हैं तो उन सभी लोगों ने मिलकर मेरे पति को लाठी डंडों से मारकर घायल कर दिया. इधर दूसरे पक्ष की घायल महिलाओं ने बताया कि मारपीट में वे घायल हो गयी हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

No comments:

Post a Comment