एनडीआरएफ टीम के द्वारा प्रखण्ड के सभी कर्मियों मुखिया,एव जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक किया गया।


केतार प्रखण्ड मुख्यालय में झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को एनडीआरएफ टीम के द्वारा प्रखण्ड के सभी कर्मियों मुखिया,एव जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता वीडियो सिद्धार्थ शंकर यादव ने किया । बैठक में एनडीआरएफ टीम सिनियर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि केतार प्रखण्ड में पंडा नदी एव  सोन नदी में भारी वर्षा के चलते आए दिन बाढ़ आती रहती है जिसमे भारी संख्या में जानमाल की नुकशान के साथ कई लोगो की पानी मे बह या डूब जाने से मृत्यु हो तक हो जाती है। ऐसे ही भयानक आपदा से निपटने के लिए हमारी टीम को नदी के तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगो को जागरूप करने एवं उन्हें ट्रेंनिग देने के लिए स्पेशल भेजा गया है ताकी वैसी इस्थिति में मेरी टीम को पहुँचने से पहले वे लोग उस परिस्थि में आपने परिवार एव लोगो लोगो को सुरक्षित बचा सके,क्योकि टीम को पहुँचते पहुचते काफी देर हो जाती है और सब कुछ खत्म हो जाता है।
 आगे उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र से स्पेसल तैराक,नाव चलाने,बोट चलाने और आपदा के समय लोगो को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने इत्यादि का  एव स्पेसल टीम भी तैयार किया जाएगा जो कठिन परिस्थितियों में भी मोर्चा संभालने में आगे रहेंगे।
बैठक के बात एनडीआरएफ टीम ने प्रखण्ड के अधिकारियों के साथ पाचाडूमर, सोनवर्षा, बिजडीह और खैरवा गांव के  सोन तटीय क्षेत्रों का दौरा  कर नदी में पानी के तटों का निरीक्षण कर खैरवा में लगातार हो रहे लगतार कटाव की मुआयना भी किया । निरीक्षण पश्चात बीडीओ सह सीओ को बताया कि खैरवा गांव में भूमि कटाव को रोकने के लिए कक्की सीढ़ीनुमा बनाना अति आवश्यक है तभी कटाव को रोका जा सकता है। ईंस मौके पर ,एनडीआरएफ सबइंस्पेक्टर मोहम्द सरताज आलम,हेड कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार,कॉन्स्टेबल राजू सिंह,बिजय कुमार,नंदन कुमार,बिधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह, मुखिया अनिल पासवान, सुरेंद्र यादव,समाज सेवी गुडन पासवान,पंचयात सेवक राजकुमार राम,सीआई जगरनाथ माझी, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment