नगर उंटारीः राजकीय मध्य विद्यालय कोल्हुआ में एक छात्रा को बेंच डेस्क में चोट लगने के कारण काफी गंभीर चोट लगने का मामला प्रकाश में आया है। चोट लगने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा चांदनी कुमारी का इलाज कराने के बजाय उसे डाट कर पढ़ने को कहा। चांदनी कक्षा तीन की छात्रा है । जब यह छात्रा के पिता निर्मल गुप्ता जो थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ग्राम निवासी है । बच्ची को विद्यालय से घर लाने के लिए गए तो छात्रा के भाई ने पिता को बताया की दीदी को काफी चोट लगी है और शिक्षक ने इलाज भी नहीं कराया है यह सब सुन विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयसिंह दास पर नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया जहां छात्रा की माथे पर 3 टांके पढ़े छात्रा बहुत डरी सहमी हुई थी ।उससे पूछने पर उसने बताया कि यह घटना विद्यालय में पढ़ाई के क्रम में हुई है । और शिक्षक ने इलाज तक नहीं कराया ।
ः- विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयसिंह दास ने बताया कि छात्रा हमारे विद्यालय मैं नहीं पढ़ती है वह क्।ट मैं पढ़ाई करती है क्।ट स्कूल की छुट्टी होने जाने के कारण यहां ऐसे ही पढ़ने के लिए आई थी परंतु खेल खेल में उसे चोट लगी हैं मुझे लगा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है इस वजह से मैंने उसे डिटोल लगा कर छोड़ दिया।
ः-क्या कहते है बीइइओ बीइइओ महेंद्र राम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु वे नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताये जा रहे थे।


No comments:
Post a Comment