मझिआंव:--नप क्षेत्र के डुमरिया डीहवार बाबा ग्रीनपार्क स्टेडिम में नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा नप प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया है।जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ ईश्वर सागर चन्द्रवंशी,नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी,ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक,जिला बिससूत्री सदस्य अर्जुन दास व प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच WRD-इलेवन गढ़वा एवम BOYS-इलेवन शकरकोंनी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।WRD इलेवन गढ़वा ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।बैटिंग करने आये शकरकोणी क्रिकेट टीम ने निर्धारित आठ ओभर में चार विकेट खोकर 72 रन बनाए।वही निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए गढ़वा की टीम ने निर्धारित ओभर में 6 विकेट खोकर 63 रन पर ही सिमट गई।इस प्रकार बॉयज इलेवन शकरकोणी क्रिकेट टीम ने 9 रन से मैच को जीत लिया।इस टूर्नामेंट में संबोधन के दौरान डॉ सागर चन्द्रवंशी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभावों की कमी नही है।जरूरत है तो इन युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म देने की।खेल से शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।खेल की मैदान की कमी जो देखते हुए उन्होंने खजुरी गांव में स्टेडिम बनाने का वादा किया।साथ ही उन्होंने कहा कि नप के द्वारा 2019 में सीजन-3 के क्रिकेट टूर्नामेंट खजुरी गांव के नए स्टेडिम में खेला जाएगा।साथ ही टूर्नामेंट के फाईनल मैच में विजेता टीम को 21000 रुपये नकद एवम ट्रॉफी देने की घोषणा की।वही उपविजेता टीम को 11000 रुपये नकद व ट्रॉफी देने का घोषणा कार्यपालक अभियंता राजकुमार प्रसाद ने किया।वहीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट के संरक्षक सह ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए पारदर्शिता का घोतक मानते हुए कहा कि इस तरह के खेल का आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों से निखरे हुए युवा खिलाड़ी निश्चित रूप जिला,राज्य व देश का नाम रौशन करेंगे।इधर अम्पायर की भूमिका सन्नी चन्द्रवंशी व पिंटू खान ने निभाई तथा कोमेंट्री अमित वर्मा,सोनू रंगसाज,मोनू गुप्ता एवम विकास कमलापुरी ने किया।इस दौरान टूर्नामेंट के सचिव सह युवा समाजसेवी दीपक राज,उपाध्यक्ष आनंद कुमार जयसवाल,बिससूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,भाजयुमों जिला महामंत्री संजय कमलापुरी,नगर मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र जयसवाल,पूर्व नम अध्यक्ष पवन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment