गढ़वा-पलामू में निर्मित भोजपुरी फिल्म प्रतिघात होगी आज रिलीज।


गढ़वा: गढ़वा व पलामू के प्राकृतिक वादियों में मेलोडी इन्टरटैनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म प्रतिघात कल शुक्रवार को गढ़वा तथा डालटनगंज के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। करीब 30 लाख रुपयो के बजट वाली इस फिल्म मे बिहार व झारखण्ड के उभरते कलाकारो को एक स्वच्छ मंच प्रदान करने की कोशिश की गयी है। उक्त बातें इस फिल्म के निर्माता दया शंकर ने गुरुवार को गढ़वा मे आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होने बताया कि इस भोजपुरी फिल्म के निर्माण में इस बात की पुरी सावधानी बरती गयी है कि फिल्म में अश्लील गीत, डायलाॅग या सीन फिल्म का हिस्सा ना बने। इस फिल्म के मुख्य कलाकार कमल रंजीत की यह तीसरी फिल्म है जो डालटनगंज शहर के निवासी हैं। साथ ही गढ़वा के भी कई कलाकारों ने भी इस फिल्म में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस फिल्म में के निर्माण में सहयोग प्रभाजी एवं निर्माण सहयोग अनिता पंडित है। इस फिल्म में संगीत बसंत कुमार रवि, गीत संतोष कुंवारा, संकलन चांद व अवनीश पाठक ने किया है। साथ ही फिल्म का निर्देशन बिहार के आफताब राणा व दिल्ली के संजी वैद्वान ने किया है। उन्होने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम मुम्बई को गढ़वा में उतार लाये। इसके पीछे यहां की प्राकृतिक वादियां स्थानीय कलाकारो की कला को उभारना हैं। 

No comments:

Post a Comment