भवनाथपुर प्रखण्ड के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जहाँ बुधवार को गढ़वा में मुख्यमंत्री के आगमन में भवनाथपुर प्रखण्ड के सिंदुरिया पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता को प्रमाणपत्र देकर मुख्य मंत्री के हांथो समानित होने से प्रखण्ड के साथ साथ हर पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण गोर्वन्तित महशुश कर रहे ।परन्तु इन सब के बाउजूद प्रखण्ड कार्यालय परिसर में ठीक बीडीओ के कार्यालय के समीप बना शौचालय लोंगो को मुँह चिढ़ा रहा है।जबकि आय दिन प्रखण्ड कार्यालय परिसर में इस्थित अंचल अनाज गोदाम सीडीपीओ कार्यालय एलिओ कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सैकड़ो महिला पुरुष का आना जाना होता है परंतु कहि भी महिलाओं के लिये शौचालय नही है जो है भी वह खण्डहर और गंदगी के बीच है और उसका उपयोग पुरुष करते है जबकि सारे कार्यालयों में अधिकारियो के लिये सेपरेट शौचालय है। जिसके कारण खास कर महिलाओं को खुले में शौच करना मजबूरी है ।
यह बतादेना यहाँ लाजमी होगा की भले है आज माननीय प्रधान मंत्री के द्वारा पुरे देश में खुले में शौच से मुक्ति के लिये स्वक्षता अभियान जोरो पर है ।लेकिन भारत सरकार के ही उपक्रम सेल आर एम् डी भवनाथपुर खदान समूह टाउनशिप है जो सिंदुरिया पंचायत में ही आता है यहॉ सेल के आवासीय परिसर में विगत 25 से 30 वर्ष पूर्ब लगभग 1100 आवास निर्मित कर्मचारियों के लिये किया गया था ।जिसमे बिजली पानी शौचालय सभी थे ।परंतु बीते 3तीन वर्षों से सेल के द्वारा आवासों में पानी सप्लाई बंद कर दिया गया जसके कारण समुचित पानी सप्लाई नही होने के कारण सिब्रेज सिस्टम जाम हो गया है और शोचालय के गन्दगी खुले सड़क पर बह रहा है सेल के द्वारा फंड का आभाव बता कर शफाई से पाला झाड़ लिया गया और एक सहरि आवासीय परिसर में रहने वाले लोग महिला पुरुष और बचे खुले में शौच को मजबूर है।और यह बताते चले की सिंदुरिया पंचायत के लगभग 40 प्रतिशत आबादी टाउनशिप में ही निवास करते है ।परन्तु एक ओर पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता को खुले में शौच के लिये त्वरित शोचालय निर्माण के लिये समानित किया गया और आज उसी पंचायत की आधी आबादी खुले में शौच के लिये मजबूर है।


No comments:
Post a Comment