मुखिया ने किया तीन योजनायों का उद्घाटन, कहा पंचायत के विकास के लिए हम कटिबद्ध

वंशीधर नगर /गढ़वाः वंशीधर नगर मुखिया संघ अध्यक्ष सह कधवन  पंचायत  की मुखिया सत्यवती देवी ने शुक्रवार को उसका कलां पंचायत में 3 योजनाआंे का उदघाटन किया। इस मौके पर सत्यावती देवी ने कहा कि बरसात के दिनों में आने जाने के बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन सड़क बनने से अब परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पंचायत के विकास के लिए हम पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। सरकार के द्वारा योजना आयेगा उसे धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर राकेश कुमार चैबे पंचायत सेवक दिवाकर तिवारी जयराम पासवान सुभाष पाल राजन पाल धनुधारी पाल पिंकू चैबे ज्ञाननेंद्र चैबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment