रंका/मझिआंव /गढवा: जिला मुख्यालय गढ़वा समेंत जिले के विभिन्न हिस्सों में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। गढ़वा में जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में प्रदेष संगठन महामंत्री धर्मपाल व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी समेंत नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। मझिआंव के सिबेसर चन्द्रवंशी महाविद्यालय परिसर में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूबे के स्वास्थ्यमंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रगीत गाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम की सुरुआत की गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की स्थापना एवं इसकी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए सभी क्षेत्रों में देश का चहुँमुखी विकास कर रही है और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। इन्होंने पार्टी की देश एवं राज्यस्तर पर हुए विकाश कार्यों एवं इसकी उपलब्धियों को बताया और कहा कि लोग कुछ भी कहें लेकिन सभी पार्टियां भाजपा के बढ़ते जनाधार से भयभीत हैं। उन्होने कांडी के सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को एक तपोभूमि बताया और कहा कि लोग इस पर राजनीति नही करें। इसकी विकास की बात सोंचे। उन्होने कहा कि वर्ष 2005 में इसके विकास के लिए डेढ़ लाख रुपये विधायक मद से दिए गये थे। इसके बाद से कोई विकास नही हुआ। इस तीर्थ की महिमा को देखते हुए एवं इसको एक दर्शनीय स्थल बनाने के लिए आगामी 8 अप्रैल को साढ़े पांच करोड़ की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा रविदास मंदिर का भी उदघाटन करेंगे। झरना तीर्थ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांडी मंडल अध्यक्ष पप्पु पाण्डेय, बरडीहा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, मझिआंव शहरी मंडल अध्यक्ष रबिन्द्र जायसवाल एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव को जिम्मेवारी सौपी गयी। स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि वे एक ट्रस्ट के माध्यम से सतबहिनी झरना तीर्थ का विकास करेंगे। उन्होने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि इस पर वे किसी भी तरह की कोई राजनीति या मनमानी नही चलने देंगे। वे केवल यहां का विकास चाहते हैं। मौके पर प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष प्रेमानन्द त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिरेंद्रनाथ दुबे, रबिन्द्र पासवान, ललित बैठा, संजय कमलापुरी, महेन्द्रनाथ दुबे, ललित पाण्डेय, भगवान दत्त तिवारी सहित तीनो प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर रंका प्रखंड स्थित बीस सूत्री कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर रंका बीस सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा ने रंका प्रखंड के विकास के लिए 11 सूत्री मांग शपथ पत्र पढ़कर लोगों को सुनाया।
शपथ पत्र में उन्होने पेयजल एवं शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन घर घर पहुंचाना, सभी गांव के घरों में बिजली पहुंचाना, कौशल विकास से जुड़कर सभी शिक्षित बेरोजगार को रोजगार दिलाना ,महिलाओं को अपना अधिकार दिलाना ,हर हाथ को काम और और हर खेत को पानी दिलाना सबका साथ सबका विकास आदि बातों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष भूदेश्वर सिंह, रमेश यादव, ललित राम आदि लोग उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment