मझिआंव के बरडीहा में कैंसर से सहिया की मौत मुखिया ने जताया शोक



मझिआंव.: बरडीहा प्रखंड के बरडीहा गांव स्थित हरिजन टोला की सहिया कांती देवी 40वर्ष की रविवार को कैंसर से मौत हो गई। उसकी मौत की सुचना पर बरडीहा पंचायत की मुखिया दुर्गा देवी एवं प्रतिनिधि श्यामलाल राम ने शोक संतप्त मृतका के पति अजय राम को ढांढस बंधाया तथा असामयिक मौत के बाद मिलने वाली सभी प्रकार की सरकारी सहायता दिलाने का आस्वासन दिया। मुखिया ने कहा कि सहिया नेक दिल महिला थी और अस्पताल से मिले निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करती थी। परिजनों ने बताया कि कैंसर की शिकायत के बाद उसे बनारस के बीएचयू अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था लेकिन बीमारी बढ़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment