मझिआंव: मझिआंव गढ़वा मुख्य पथ पर आमर गांव में सवारी से भरी टेम्पु अनियंत्रित होकर मुखदेव पाण्डेय के बाउंड्री से टकराकर पलट गई और उसके नीचे खजुरी निवासी माणिक ठाकुर के 20वर्षीय पुत्र मनु ठाकुर दब गया। दुर्घटना होते ही कई लोग दौड़ पडे और टेम्पु को सीधा कर मनु को निकाला तथा रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। चिकित्सक के अनुसार घायल को गहरी चोट आयी है। उसे बेहतर चिकित्सा के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों एवं घायल के परिजनो ने बताया कि उक्त टेम्पु गढ़वा से सवारी लेकर मझिआंव जा रहा था, इसी दौरान खजुरी गांव में उक्त घायल युवक मझिआंव आने के लिए टेम्पु पर चढ़ा था।

No comments:
Post a Comment