गढ़वा: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए गढ़वा तथा नगरउंटारी में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर स्कुली बच्चे, आम लोग तथा प्रशासनिक पदाधिकारी मतदाता जागरुकता रैली में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय गढ़वा में होनेवाले नगर परिषद चुनाव को लेकर सहिजना स्थित वार्ड 11 के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। इस रैली को अंचल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में स्कूली बच्चे, शिक्षक तथा आम मतदाता शामिल थे। इसके अतिरिक्त गढ़वा शहर के अन्य मतदान केन्द्रों से भी मतदाता जागरुकता रैली निकाले जाने की सूचना है। वहीं नगर उंटारी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पूर्णानगर व सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्रों ने वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती, आपका वोट आपकी आवाज घर-घर अलख जगाएंगे, मतदाताओं को जागरूक बनाएंगे, पहले करे मतदान फिर करे जलपान, छोडो पहले सारे काम पहले करो मतदान सहित आदि नारे लगाए। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न वार्डो व मार्गों का भ्रमण कर विद्यालय पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।


No comments:
Post a Comment