गढ़वा: बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेदकर की 127वीं जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गयी। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मेराल प्रखण्ड के हाईस्कूल के जमा दो उच्च विद्यालय के बगल में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 127वीं जयंती के अवसर पर पलामु विधानसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद श्री कामेश्वर बैठा ने जयंती समारोह सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब संविधान के इस रचईता ने सबके हक में एक पुख्ता कानून प्रदान किया। सभी वर्ग के अधिकार, सम्मान, खासकर गरीब, दलित, मुल आदिवासी के हित में कानून लाकर बराबरी का अधिकार प्रदान किया। दलित समाज में जन्मे इस महा पुरुष ने संविधान के महानायक बना। आज हम सब देश वासियों को भी इनके दिए हुए संविधान पर चलकर देश का विकास करना है उनके सपनों को पुरा करना है। वहीं मेराल प्रखण्ड के हासनदाग में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 127वां जयंती के शुभ अवसर पर मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक, सहित सामुहिक रूप से उपस्थित होकर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। और उनके लिखे संविधान पर खरा उतरने का संकल्प लिया। वहीं रंका पंचायत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 127 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ रंका अनुमंडल पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीसी ,रंका बीस सत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा झामुमो नेता मुमताज रंग साज, भाजपा युवा महामंत्री संजय सिन्हा, शिव शंकर राम, रंका मुखिया पति राजेश कुमार मधेशिया आदि ने दीप प्रज्वलित कर फूल-माला बाबा साहब के तस्वीर पर अर्पण कर जन्म दिवस मनाई गई। जबकि मझिआंव में डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर रैली निकाली गई। रैली बस स्टैंड से निकलकर कई मौहल्लों में होते हुए ब्लॉक मोड़ पहुँचा।जहाँ पर स्थित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।इसमौके पर सुनेस्वर राम, बिरेन्द्र चन्दरबंसी सहित कई लोग उपस्थित थे।
127 वीं जयंती पर याद किए गए डाॅ भीमराव अम्बेदकर, दी गयी श्रद्धांजली ।
प्रकाशित तिथि -
April 14, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment