निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया नगरउंटारी में बुथों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देष

गढ़वा: निकाय चुनाव के शत प्रतिशत सफलता को लेकर उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने चुनाव पर्यवेक्षक के साथ गुरुवार को नगर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा, एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारियो ने निर्धारित 25 बूथों में से कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना और मौके पर शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

पदाधिकारियों ने  उत्क्रमित मध्य विद्यालय विसुनपुर(पूर्वी भाग), उत्क्रमित मध्य विद्यालय विसुनपुर (पश्चिमी भाग), सरस्वती विद्या मंदिर, अम्बा लाल पटेल, समेंत अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि निकाय चुनाव में संवेदनशील बूथों के साथ साथ संवेदनशील एव अति संवेदनशील बूथों प्रशासन खास नजर होगी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रकिया सम्पन्न होने तक बूथों में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहेंगे। इस मौके पर एसडीओ प्रदीप कुमार, नगर एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ नीरज कुमार, बीडीओ मुरली यादव, शिदार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, नगर प्रबन्धक शाहिद हसन, थाना प्रभारी निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment